Friday, July 8, 2016

पंजाब के 4 गांव बिकाऊ, कर्ज में डूबे किसानों ने लगाए पोस्टर

source : http://www.bhaskar.com/news-ht/PUN-JAL-OMC-village-ready-for-auction-in-punjab-news-hindi-5366176-PHO.html


पाक सीमा से सटे पंजाब के 4 गांवों के 99 फीसदी किसान कर्जदार हैं।
पाक सीमा से सटे पंजाब के 4 गांवों के 99 फीसदी किसान कर्जदार हैं।
फाजिल्का (पंजाब).भारत-पाक सीमा से सटे चार गांव बिकने के लिए तैयार हैं। यहां गांवों के किसानों ने पोस्टर लगाए हैं, जिन पर लिखा है, ''कोई भी रईस शख्स, टाटा, अंबानी या सरकार बोली लगाकर गांव खरीद सकती है।'' वहीं, इस मामले को पंजाब के मंत्री और लोकल एमएलए सुरजीत जियाणी ने विरोधियों की घटिया राजनीति करार दिया है। गांवों के 99% लोग कर्जदार...
- दरअसल, फाजिल्का के केरियां, मुठियां वाली, चानन वाला और चुल्हड़ी वाला गांवों की जमीन बंजर हो रही है और 99% किसान कर्ज में डूबे हैं।
- हालात ये हैं कि ढाई महीने से नहरों में पानी नहीं आया, फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। बैंक से लिया लोन भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
- एक किसान दविंदर सावनसुखा ने कहा, ''सरहद से सटे इन गांवों में कोई सुविधा नहीं है। कई सरकारें आती-जाती रहीं, लेकिन उनकी परेशानियां नहीं सुलझीं।''
- ''इसीलिए परिवार का पेट भरने के लिए किसानों ने गांव बेचने का फैसला लिया।''
- दूसरे किसान धर्मपाल बताते हैं, ''लड़के कुंवारे बैठे हैं, कोई भी गांवों में बेटे-बेेटियों का रिश्ता नहीं करता।''
सीमा पार से आती हैं गोलियां-बम
- चारों गांव पाकिस्तान की सीमा से सटे हुए हैं, इसलिए अक्सर सीमा पार से गोलियां और बम गिरते रहते हैं।
- अफसर भी परेशानियों के चलते गांव में आने से घबराते हैं।
- आरोप है कि बिजली सिर्फ दिखावे के लिए मिलती है। सरकारी स्कूल है, पर पढ़ाई नहीं होती।
- गांवों में हायर सेकेंडरी तक भी स्कूल नहीं है। हॉस्पिटल नहीं होने से इलाज के लिए गांववाले मीलों दूर जाते हैं।
MLA बोले- इसके पीछे ओछी राजनीति
- पंजाब सरकार में हेल्थ मिनिस्टर और फाजिल्का से विधायक सुरजीत जियाणी का कहना है कि इसके पीछे विरोधियों की घटिया राजनीति है।
- एडिशन कलेक्टर चरणदेव सिंह मान ने कहा, ''नहरों में पूरा पानी आ रहा है। कुछ में कम हुआ था, जिसे जल्द पूरा कर देंगे। गांव बिकाऊ होने की जानकारी नहीं है।''
सरकारों से नहीं मिलती है कोई मदद
- किसान अश्वनी कुमार ने कहा, ''किसानों को पंजाब और केंद्र सरकार से कोई मदद नहीं मिलती।
- किसानों का ये भी आरोप है कि उनके गांव पंजाब, राजस्थान और हरियाणा तीनों राज्यों में से किसी में नहीं आते हैं।
- जब शिकायत लेकर सरकारी ऑफिस में जाते हैं, तो जवाब मिलता है- ''सरकार के लोग नहरों से सारा पानी अपने खेतों को सप्लाई कर लेते हैं।''

No comments:

Post a Comment